कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ 25 से 3 सितंबर तक किया आंदोलन का ऐलान

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग अब भाजपा का एजेंट बन गया है और लोकतंत्र का प्रहरी होने के बजाय चोर की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा खुलेआम यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने हर घर में जाकर हजार-हजार फर्जी वोट सत्यापित किए हैं। इसी तरह भाजपा मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायबरेली में वोट बढ़ने की बात कही थी। पटवारी ने कहा कि यह तथ्य साबित करते हैं कि भाजपा खुद चुनावी गड़बड़ी को स्वीकार कर रही है और आयोग इस पर आंख मूंदे बैठा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी की जिस समस्या की ओर ध्यान दिलाया था, अब वही बातें भाजपा नेता भी दोहरा रहे हैं। ऐसे में यह केवल राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का प्रश्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं और चुनाव आयोग उनसे हलफनामा मांग रहा है, जबकि उसे खुद जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि इस बार वोट चोरी नहीं होगी। पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस 25 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी।

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर उठे सवालों पर पटवारी ने कहा कि यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप हुआ है। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रभावशाली नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त दिशा मिलेगी।

Next Post

पिछले माह गायब हुए बुजुर्ग का मिला कंकाल 

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बरामद करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि बुद्धि लाल 62 […]

You May Like