मढ़ई में ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट चौकीदार बाघ के हमले में गंभीर घायल

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के मढ़ई कोर क्षेत्र के लगदा कैंप में बुधवार रात एक बाघ ने फॉरेस्ट चौकीदार पर हमला कर दिया। हमले में चौकीदार के कंधे पर गंभीर चोट आई। उसे दूसरे चौकीदार ने जान जोखिम में डालकर बचाया। एसटीआर सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे चौकीदार बृजेंद्र तेकाम और रामदास इवने ड्यूटी पर थे। अचानक एक बाघ कैंप के अंदर घुस आया और बृजेंद्र के कंधे पर झपट लिया। बृजेंद्र की चीख सुनकर रामदास बाहर आया और किसी तरह बाघ को भगाकर अपने साथी को बचाया।

इलाज में लापरवाही

रात करीब 11 बजे घायल चौकीदार को सरकारी गाड़ी से मढ़ई लाया गया और फिर सोहागपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। लेकिन उसे बेहतर इलाज दिलाने की बजाय गांव सेहरा में छोड़ दिया गया। जबकि चोट से खून बहना दूसरे दिन भी जारी था। गुरुवार को मामला उजागर हुआ, तो रेंज स्टाफ उसे दोबारा इलाज के लिए सोहागपुर लेकर गया। जहां उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया।

एसटीआर एसडीओ अंकित जामोद ने पुष्टि की कि बाघ ने एक चौकीदार पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि चौकीदार को इलाज के लिए सोहागपुर ले जाया गया है। उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया है।

Next Post

दक्षिण कोरियाः सैन्य विमान दुर्घटना में चार की मौत

Thu May 29 , 2025
सोल, 29 मई (वार्ता) दक्षिण कोरिया के सैन्य विमान दुर्घटना में चालक दल के सभी चार सदस्यों की गुरुवार को मौत हो गयी। स्थानीय समाचार पत्र चोसुन इल्बो ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पी-3 समुद्री गश्ती विमान ने चालक दल के चार सदस्यों के साथ प्रशिक्षण के […]

You May Like