12 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति का आयोजन

दमोह।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चलाए जा रहे हर-हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश प्रेम, देशभक्ति पर आधारित देशभक्ति गीतों की सुरमई प्रस्तुति की गई। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, दमोह में 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को गरिमामय कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ.जी.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी ने तिरंगे के रंगों की व्याख्या करते हुए देश की प्रकृति की चर्चा की ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एन.पी. नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुचारू संचालन नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश जैन द्वारा किया गया। प्रभारी डॉ. आराधना श्रीवास एवं श्रीमती जया अहिरवार थी। संयोजक डॉ. बाबूलाल सेन तथा समिति सदस्य डॉ. शिरीन खान एवं डॉ. मितेन्द्र सिंह सेंगर की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी. के. नेमा एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की गरिमा में उपस्थिति रही। काजल गौड, कहकशा खान, सोनम सेन, मोहनी यादव, सृष्टि यादव, दुर्गा, लीला साहू व अन्य छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Next Post

बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

Wed Aug 12 , 2026
  दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदकपुर मार्ग स्थित अमखेरा के पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके […]

You May Like