मगरमच्छ मासूम बच्चे को नदी में खींच ले गया, हुई मौत

श्योपुर: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित रिझेटा घाट पर सुबह एक 9 वर्षीय बालक अनिल केवट को चंबल नदी में नहाते समय मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अनिल अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी किनारे गया था और गर्मी के कारण स्वयं भी नहाने लगा।

ग्रामीणों ने चंबल नदी से बच्चे के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालक अनिल की चाची भी पास में नहा रही थीं, लेकिन उनकी मानें तो बच्चे किनारे पर ही नहा रहे थे, लग ही नहीं रहा था कि ऐसा होगा, पर एकदम से मगरमच्छ आया और बालक को खींच ले गया।

Next Post

ईडी की बड़ी कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंदौर समेत देशभर में करोड़ों की संपत्ति जब्त

Wed May 21 , 2025
इंदौर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में इंदौर सहित मुंबई, बेंगलुरु, जालंधर और कोलकाता में एक साथ कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत टीपी ग्लोबल एफएक्स/आईएक्स ग्लोबल से जुड़ी कंपनियों – मेसर्स टीएम ट्रेडर्स और मेसर्स […]

You May Like