आदान विक्रय प्रतिष्ठानों में छापेमारी, दस्तावेजों की जांच, बीजों के लिए नमूने

जबलपुर: खरीफ सीजन में कृषकों को उत्तम गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता निर्धारित दरों पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को मझौली के विभिन्न आदान विक्रय प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरानशुभम कृषि केंद्र, प्रियांशी कृषि केंद्र, शिवशक्ति कृषि केंद्र एवं ओम कृषि केंद्र में संधारित अभिलेखों, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेखों एवं लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर एवं आवश्यक अभिलेख संधारित पाए गए तथा लाइसेंस में संबंधित कंपनियों के प्रिंसिपल सर्टिफिकेट संलग्न पाए गए।

कृषि अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि संबंधित कंपनियों के प्रिंसिपल सर्टिफिकेट लाइसेंस में संलग्न होने के बाद ही बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का विक्रय करें। साथ ही प्रत्येक कृषक कोआदान सामग्री विक्रय करते समय निर्धारित प्रारूप में पक्का बिल अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। निरीक्षण के दौरान बीज के चार नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रेषित किया जाएगा। कृषि अधिकारियों ने किसानों से बीज, उर्वरक अथवा कीटनाशक दवाओं की खरीद करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करने तथा उसे सुरक्षित रखने की अपील की है , ताकि किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी शिकायत की स्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीषा पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर एवं कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री रिचा सिंह शामिल थे।

Next Post

गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की हो, समझौता स्वीकार नहीं: घनश्याम

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर : जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने सिहोरा विकासखंड अंतर्गत संचालित पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां एवं पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भंडरा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षों, अटल टिंकरिंग लैब एवं अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचनात्मक कार्यों […]

You May Like