जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लि. ने राइट्स निर्गम से जुटाए 100 करोड़ रुपये

मुंबई, (वार्ता) जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने राइट्स इश्यू के जरिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। कंपनी की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह पूंजी आंशिक रूप से भुगतान किए गए राइट्स इश्यू के जरिए जुटाई गयी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस निर्गम में से 50 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जुटाई जा चुकी है और शेष 50 करोड़ रुपये जरूरत के हिसाब से कॉल पर जुटाए जाएंगे। इस पूंजी का उपयोग जेएम फाइनेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के विस्तार किया जाएगा।

Next Post

पेयजल व्यवस्था हर हाल में सुचारू बनाये रखें

Sat Apr 5 , 2025
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश रेसीडेंसी में अधिकारियों की ली बैठक इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिये है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था हर हाल में सुचारू बनायी रखी जाये। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे की किसी भी नागरिक को पेयजल […]

You May Like