इंद्रजीत कुमार का जीवन सर्वहारा वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा : ज्ञान सिंह

सीधी।मानव सेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सर्वहारा वर्ग के लोकप्रिय नेता स्व. इंद्रजीत कुमार पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन सीधी में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि स्व. इंद्रजीत कुमार का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, गरीब और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव कमजोर और शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी।

ज्ञान सिंह ने कहा कि इंद्रजीत कुमार केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि समाज के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले जनसेवक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का भाव आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है और सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर दानबहादुर सिंह, विनोद मिश्रा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह, जय सिंह, अंशुमान सिंह, ओंकार सिंह कर्चुली, करुण सिंह, कुमुदिनी सिंह, शीला रानी साकेत, दिलीप सितानी, अरविंद सिंह, हारून मंसूरी, विवेक सिंह दीपू, अरविंद तिवारी, हल्के सोनी, रनशेर अली बाबू भाई, गौरी साकेत, पुष्पा सिंह, रेखा सिंह, रतनीश सोनी, दिग्विजय सिंह, जान आलम, रमेश सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

होली पार्टी के दौरान जमकर चले लात घूसे कटनी का परिवार पिटा 

Thu Mar 5 , 2026
रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में होली की पार्टी के दौरान जमकर मारपीट की घटना हो गई इस दौरान बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर युवकों को पीटा गया जिसका वीडियो भी सामने आया है वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार सामान थाने पहुंचा जहां घटना की शिकायत […]

You May Like