
रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में होली की पार्टी के दौरान जमकर मारपीट की घटना हो गई
इस दौरान बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर युवकों को पीटा गया जिसका वीडियो भी सामने आया है
वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार सामान थाने पहुंचा जहां घटना की शिकायत दर्ज कराई है मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को शांत करते हुए कुछ लोगों को पकड़ कर थाने लाई है
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंडमार्क होटल में होली के दिन होली मिलन पार्टी का आयोजन किया गया था
बताया गया है कि पार्टी में शामिल होने कटनी से व्यापारियों के परिवार आए हुए थे
यहां चल रही पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर होटल प्रबंधन और पार्टी में शामिल लोगों के बीच कहा सुनी हो गई जिसके बाद पार्टी में शामिल होने आए कटनी के व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया
अपनी जान बचाकर भाग रहे व्यापारियों को रीवा मंनगवा हाईवे में बीच सड़क पर भी फिल्मी स्टाइल में पीटा गया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है
घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची सामान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया और पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुछ लोगों को पकड़ कर थाने लाया गया है जहां मामले की जांच की जा रही है।
