नीलकंठेश्वर धाम में 9 अगस्त को लगेगा शिव भक्तों का रेला, बागेश्वर धाम से निकलेगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर धाम में होगा समापन, आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में

कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर आगामी 9 अगस्त 2026 को कटनी जिले में भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम में संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।
9 अगस्त को आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर युवा समाजसेवी एवं शिवभक्त बाबू ग्रोवर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के समापन उपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन नीलकंठेश्वर धाम में किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश देगा।

पूरे आयोजन की कमान संभाल रहे प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी बाबू ग्रोवर एवं आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है। यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम दौर में है। एक आंकलन के मुताबिक यहां पर हजारों की संख्या में शिव भक्त एकत्र होंगे।

Next Post

आबकारी विभाग ने 600 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर 30 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की

Fri Aug 7 , 2026
पांढुरना: जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी वृत्त पांढुरना अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय केविरुद्ध विशेषअभियान चलाकर कार्रवाई की गई ।कार्रवाई के दौरान आबकारी दल ने ग्राम घोघरी शाहनी एवं लांघा के पास के […]

You May Like