तालाब में ट्रैक्टर गिरा, एक युवक की मौत

देवास:भोरासा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकखेड़ी में खेत में छिड़काव के लिए दवाई मिलाने का पानी भरने गए ट्रैक्टर के तालाब में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर को रिवर्स किया जा रहा था। रिवर्स करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

हिंदी बने भारत माता के मस्तक की बिंदी

Sun Aug 3 , 2025
सीधी: हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा घोषित करने के लिए विन्ध्य की बेटी राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से मांग की है। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। मान्या पाण्डेय ने प्रधानमंत्री से अपनी करते हुए कहा कि आप […]

You May Like