नाले में मिला मृत तेंदुआ का शव

सतना :  बरौंधा वन रेंज में शनिवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। सतना-कालिंजर हाईवे पर सड़क किनारे नाली में मिले इस नर तेंदुए का वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।रेंजर बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि कौहारी सर्किल की बीट कठवरियां के कक्ष क्रमांक पी 163 में यह घटना हुई.सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। सतना से डॉगसूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा।

सतना से डॉग स्क्वॉड और पन्ना नेशनल पार्क से डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया। मृत तेंदुए की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम में उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए। डॉग स्क्वॉड टीम ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली। शाम 5 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया.

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के शरीर पर अंदरूनी चोटों के निशान मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ उछलकर सड़क किनारे नाली में गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के पास सड़क पर 40 से 50 मीटर तक वाहन के टायरों के घिसटने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Next Post

केट रोड पर युवक की पत्थर मारकर हत्या, साथियों पर शक

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई. घायल हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.एसीपी निधि सक्सेना केट रोड स्थित […]

You May Like

मनोरंजन