इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई. घायल हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.एसीपी निधि सक्सेना केट रोड स्थित कुंदन नगर शराब दुकान के पास मैदान में करीब 20 वर्षीय युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला. सूचना पर एफआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया था.
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने साथियों के साथ मैदान में शराब पी रहा था. इसी दौरान विवाद हुआ और साथियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.
