जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र से एक युवती का दो युवकों ने सरेराह अपहरण कर लिया। इसके बाद चांदमारी पहाडी के पास ले गए जहां बंधक बनाकर युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की बल्कि उसकी अबारू लूटी। आरोपी के चंगुल से किसी तरह पीडि़ता छूटकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी 6 साल से पीडि़ता को परेशान कर रहा था। जिसने दोस्त के साथ मिलकर हैवानियत- दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती निवासी पुराना कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हर्ष कुशवाहा निवासी आजाद नगर, शोभापुर को 5-6 वर्षों से जानती है। हर्ष शादी करने के लिए उस पर दबाव बनाते हुए परेशान करता था। उसने कई बार मना किया लेकिन वे नहीं मान रहा था। आते जाते पीछा करता रहता उसे एवं उसके माता पिता को जाने से मारने की धमकी देता था। 21 जनवरी 2026 को जब वे बड़ी बहन के घर सिंगलदीप पनागर जा रही थी तभी दोपहर तीन बजे बस से उतरकर नीचे आयी और बस चली गयी जैसे ही वे बहन के घर को जाने के लिये हुई तो आस पास कोई साधन नहीं दिखा तभी हर्ष कुशवाहा व एक अन्य लडक़ा मोटरसाईकिल से उसके पास आ गये और हर्ष उसे साथ चलने के लिये बोलने लगा तब उसने उसके साथ जाने से मना किया तो वह विवाद करने लगा जिसके बाद उसने उसका हाथ पकडक़र खींचने लगा तो वे चिल्लायी तो भीड़ एकत्रित हो गई।
इसके बाद दोनों मारपीट करने के लिये उतारू हो गए। इसके बाद दोनों ने जबरदस्ती पकडक़र मोटरसाईकिल में बैठा लिया उतरने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चांदमारी पहडिया में वहीं लडक़ा जो हर्ष के साथ था जिसका नाम कन्हैया ठाकुर था उसके किराये के कमरे में लाकर बंद कर दिये और पूरी रात उसी कमरे में रखे इस दौरान हर्ष ने उसे बेहरमी से मारा। जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाये। वे बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो बाहर से कुंडी लगी थी जिसे खोलकर वे किसी तरह भागर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर हर्ष कुशवाहा निवासी आजाद नगर शोभापुर, कन्हैया ठाकुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
