रिश्तों को बचाने के लिए संयुक्त परिवारों को अपनाना होगाः पूर्व केन्द्रीय मंत्री जैन

*परिचय सम्मेलन में 210 परिवार एकत्र हुए और रिश्तों की बात की*

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा मंगलवार को मानस भवन में तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में मंगलवार को मंच पर 210 परिवारों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के रिश्ते जोड़ने के लिये एक-दूसरे से बात की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि आज रिश्तों को बचाना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। इसके लिए संयुक्त परिवारों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज में सभी एक साथ खड़े होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन का शानदार आयोजन आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। भीषण गर्मी को देखते हुए द्वितीय दिवस बुधवार 21 मई को 3 बजे सम्मेलन शुरू होगा। मंच पर विशाल मंगल मुरैना, प्रशांत गुप्ता मुरार, धीरज गर्ग, मोनिका गर्ग, अनामिका गर्ग थे। श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, ललिता बंसल, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, शशि गर्ग, रेनू मंगल, साधना गोयल ने परिचय कराया। अतिथियों का सम्मान मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, दिलीप अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, जगदीश बंसल ने किया।

Next Post

हर आतंक का बदला लेगी, ये भारत की सेना है

Tue May 20 , 2025
*ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली भारत भक्ति यात्रा* ग्वालियर। नए भारत का जलवा देखा पाकिस्तान में मलबा देखा, जो मिटायेगा बहनों का सिंदूर उसे मिलेंगी बहत्तर हूर, हर आतंक का बदला लेगी ये भारत की सेना है, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाती मातृशक्ति […]

You May Like