वकील से मारपीट और सोने की चेन की लूट, कार्रवाई न होने पर वकीलों ने घेरा हबीबगंज थाना

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को जिला न्यायालय के वकीलों ने हबीबगंज थाने के सामने प्रदर्शन किया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में वकील पहुंचे. यह प्रदर्शन वकील सिकंदर सिंह राजपूत के साथ लूट की घटना को लेकर किया गया. वकीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को घर की रसोई होटल संचालक से खाना पार्सल कराने गया था, उसी दौरान पार्सल को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान होटल के संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील से साथ मारपीट कर गले सोने की चेन लूट की घटना को अंजाम दिया. जिसका वजन 2.5 तोला था. जिसकी शिकायत हबीबगंज थाने की गई थी जिस पर कोई कार्रवाई न होने सेसे नाराज जिले के वकीलों ने प्रदर्शन कर घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने होटल संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

Next Post

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने ईरान को वाशिंंगटन के साथ नहीं खेलने की चेतावनी दी

Fri Apr 10 , 2026
वाशिंंगटन, 10 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने युद्ध खत्म करने के मकसद से पाकिस्तान जाते समय ईरान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के साथ ‘खेल’ न खेले। गौरतलब है कि वैंस लंबे समय से विदेशी और सैन्य हस्तक्षेपों के प्रति संशयवादी के रूप में जाने […]

You May Like

मनोरंजन