2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

वॉशिंगटन, राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के समर्थन को लेकर ट्रंप ने सावधानी भरे अंदाज में कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के होने वाले चुनाव में अभी देरी है। लेकिन इसपर अभी से चर्चा शुरू हो गई। आयरलैंड के शैनन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीडिया ने उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा। उनसे पूछा गया कि क्या वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने सावधानी भरे अंदाज में कहा कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। यह बातचीत तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति आयरलैंड के शैनन में एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

बहुत सारे काबिल लोगों की टीम है
मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “अभी इसके बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। मेरा मतलब है, अभी बहुत जल्दी है। मुझे लगता है कि वह बहुत बढ़िया हैं। हमारे पास बहुत से बेहतरीन लोग हैं। हमारे पास, जैसा कि कहा जाता है, बहुत सारे काबिल लोगों की एक बड़ी टीम है।” जब उनसे पूछा गया कि वेंस के मुकाबले कौन सबसे मजबूत दावेदार हो सकता है, तो ट्रंप ने कहा, “देखिए, मुझे लगता है कि वे सभी बहुत अच्छे हैं, और जेडी तो शानदार हैं; उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।”

2028 में चुनाव, 2026 में चर्चा
अगस्त, 2026 में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान, ट्रंप ने अपने उपराष्ट्रपति की संभावित उम्मीदवारी पर बात की थी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा था, “आखिरकार, हमें जेडी को ही चुनना है।” रिपोर्ट में कहा गया कि था कि हालांकि उन निजी टिप्पणियों से संकेत मिला था कि वे भविष्य में वेंस का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सलाहकारों ने इशारा किया था कि राष्ट्रपति ने अभी तक अपने उत्तराधिकारी के बारे में कोई पक्का फैसला नहीं किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे थे तुलना
रिपोर्ट में कहा गया कि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच तुलना कर रहे थे। उस दौरान हुई अंदरूनी चर्चाओं से पता चला कि ट्रंप अक्सर अपने सहयोगियों से दोनों की तुलना करने वाले सवाल पूछते रहते थे, यहां तक कि ‘मरीन वन’ में यात्रा के दौरान भी वे अनौपचारिक रूप से स्टाफ की राय लेते थे। हालांकि अगस्त में एक प्रमुख सलाहकार ने बताया था कि ट्रंप ने निजी तौर पर यह मान लिया है कि वेंस ही ‘MAGA’ आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

Next Post

सीतापुर में एक क्विंटल गांजा बरामद, सात गिरफ्तार

Mon Sep 14 , 2026
सीतापुर, 14 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना रामकोट पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने रविवार को ग्राम माधवपुर के पास करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद कर सात अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 23 लाख रुपये […]

You May Like