सीहोर। जिला अस्पताल परिसर में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. इस अवसर पर एसपी श्रीमती सक्सेना ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज के लिए खतरा है.नशे की लत मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसके भविष्य को प्रभावित करती है. उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. इस दौरान टीम संडे का सुकून द्वारा संचालित सुकून की रसोई से मरीजों के परिजनों को भोजन भी वितरित किया गया. पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया. इस अवसर पर सीएसपी डॉ अभिनंदना शर्मा, यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़, थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर मौजूद थे.
