21.61 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राईम ब्रांच की टीम ने संजय सेतु पार्किंग मेन रोड से 21.61 ग्राम अवैध ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में मादक पदार्थ सस्ते दामों पर खरीदकर शहर में ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की.पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच टीम शहर में मादक पदार्थ तस्करी के मामलों की लगातार जांच कर रही है. संजय सेतु पार्किंग मेन रोड पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर शोएब खान निवासी रतलाम को रोका और पूछताछ की.

पुलिस पूछताछ के दौरान वह घबराकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया. विधिवत तलाशी में आरोपी के कब्जे से 21.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है .जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी पेशे से ड्राइवर है और उसने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ सस्ते में खरीदकर अधिक लाभ के लिए वह नशे के आदी लोगों को बेचा करता था. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

अवैध बिल्डिंग में मिली मजदूर की बंधी लाश

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित राजमहल कॉलोनी में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई. यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर रितिक पिता मनीराम फुलगर, मूल निवासी मांडव, जिला धार की हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल गुप्ता […]

You May Like