मौसम बिगड़ा, प्रधानमंत्री को डेढ़ घंटे विमान में ही बैठना पड़ा

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम आनंदपुर धाम के कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका विमान एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। दिल्ली और ग्वालियर में अचानक चली आंधी और बारिश के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका।

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आनंदपुर धाम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम को ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचे। जहां से उन्हें अपने विमान से दिल्ली रवाना होना था। लेकिन अचानक हुए मौसम बदलाव से दिल्ली में आंधी और बारिश शुरू हो गई। ग्वालियर में भी मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी चली। इस कारण पीएम मोदी का विमान उड़ान नहीं भर सका। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद देर शाम विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी के अशोकनगर जाने और वहां से आने के दौरान पांच-पांच मिनट का ट्रांजिट विजिट ग्वालियर में था। लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें करीब डेढ़ घंटे ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर रुकना पड़ा।

Next Post

उच्च शिक्षा हमारी प्राथमिकता : सक्सेना

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि उच्च शिक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके मद्देनजर नरेला में प्रस्तावित शैक्षिक हब के लिए इस साल के बजट में 500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। श्री सक्सेना ने आईपी यूनिवर्सिटी के […]

You May Like