भोपाल । राजधानी के गोविंदपुरा नजूल वृत्त में आज शनिवार सुबह लगभग 6 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, यह कार्रवाई वृत्त के नरेला संकरी क्षेत्र ग्लोबल स्किल पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर बनी दुकानें शासकीय भूमि से हटाई जा रही है यहां की सड़क का चौडीकरण किया जाना है जिसमें यह सभी दुकानें बाधा बन रही थी, इन सभी दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस दिया जा चुका था,यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन के गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता के निर्देशन में तहसीलदार सौरभ वर्मा , नगर निगम के अतिक्रमण अमले अधिकारी और पुलिस के भारी बल के संयुक्त प्रयासों से की गई।
सुबह 6 बजे चला बुलडोजर: ग्लोबल स्किल पार्क के सामने से हटा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ
