लेबनान पर इजरायली हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए: लेबनानी मंत्रालय

बेरुत, 27 मई (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में हमलों के दौरान सिलसिलेवार नरसंहार किए हैं, जिनमें 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।”

बयान में आगे कहा गया है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

16 अप्रैल को वाशिंगटन में राजदूत स्तर पर लेबनान-इजरायल की पहली सीधी वार्ता हुई। वार्ता के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया है। औपचारिक समझौते के बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बस्तियों पर रोजाना हमले जारी रखे हुए है और कई सीमावर्ती बस्तियों पर नियंत्रण बनाए हुए है। लेबनान का हिजबुल्लाह आंदोलन जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

Next Post

भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed May 27 , 2026
आईपीएल ट्रॉफी पर लेजर लाइट से प्रदर्शित मानचित्र में देश के कई हिस्से गायब दिखे हैं, जिनमें जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और नॉर्थ ईस्ट नहीं दिखाया गया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 टी20 के पहले […]

You May Like

Play sound