सवांगकेव को हराकर एला बर्मिंघम ओपन के सेमीफाइनल में

बर्मिंघम 06 जून (वार्ता) फिलीपींस की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा एला ने थाईलैंड की मनानचाया सवांगकेव को हराकर 2026 बर्मिंघम ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गये महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एला ने सवांगकेव को 6-3, 6-2 से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की नंबर 37 खिलाड़ी पहले सेट में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए 48 मिनट में सेट जीत लिया। दूसरे सेट में, एला ने ब्रेक लेकर 4-2 की बढ़त बनाई और फिर दो और गेम जीतकर सेट और मैच को 6-2 से अपने नाम किया।

अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 का हो गया है। सवांगकेव ने 2024 ताकासाकी ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल में हुए तीन सेट के मुकाबले में एला को हराया था।

मैच के बाद एला ने कहा, “मैंने मैच का अंत बहुत अच्छे एहसास के साथ किया, शुरुआत से कहीं बेहतर। आज हालात मुश्किल थे; ठंड थी और हवा चल रही थी, इसलिए मैं खुश हूं कि मैंने कैसे जीत हासिल की। मैंने अपनी तीव्रता को बहुत अच्छे से बनाए रखा और खेल में ज़्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आने दिए। मैंने उन चीज़ों को नियंत्रित करने की कोशिश की जो मेरे नियंत्रण में थीं।”

 

 

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Sat Jun 6 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और […]

You May Like