भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां बहुत गर्मी और उमस है। पिच धीरे-धीरे धीमी और उछाल वाली होती जाएगी। यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है। तैयारी अच्छी रही है। कुछ दिन अच्छी नींद मिली। इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं। सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात है। मानव सुथार अपना पर्दापण कर रहे हैं।

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे क्योंकि विकेट बेहद अच्छी दिख रही है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी क्योंकि टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हम चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें चुनौतियां पसंद हैं। इस मैच के लिए हम काफ़ी अच्छी तरीके से तैयार हैं। काबुल में हमारा एक अच्छा कैंप भी हुआ था। रिचर्ड पाइबस बेहद सकारात्मक इंसान हैं और उनका सोचना का तरीका भी पॉजिटिव है। हमारी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स हैं। नांगेलिया ख़रोटे पर्दापण कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान (एकादश): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

 

Next Post

‘डबल रोल’ में दिखेंगे श्रेयस अय्यर! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ-साथ निभाएंगे कोच की भूमिका, हुआ बड़ा एलान

Sat Jun 6 , 2026
भारत के स्टार बल्लेबाज Shreyas Iyer काबुनी के एआई-संचालित कोचिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले नए दिग्गज बने हैं। वे सौरव गांगुली, शेन वॉटसन और डिविलियर्स के साथ शामिल हुए हैं। क्रिकेट ट्रेनिंग को नई दिशा देने वाले एआई-संचालित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने आज भारत के सबसे दमदार बल्लेबाज़ों में […]

You May Like