अवैध निर्माण हटाने के लिए एमपी ट्रांसको ने शुरू की मुहिम


बड़वानी: मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने शहर में एक्स्ट्रा हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के पास बने असुरक्षित और अवैध निर्माणों को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। 27 मीटर के प्रतिबंधित कारीडोर के भीतर इन निर्माणों से मानव जीवन को गंभीर खतरा है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

एमपी ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता वीर सिंह भूरिया ने बताया कि पहले चरण में लोगों को समझाईश दी गई और अब 24 नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के लिए कहा गया है। एमपी नगर, तलून, अंजड़, न्यू फिल्टर और कसरावद रोड सहित कई क्षेत्रों में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के पास कम सुरक्षित दूरी में निर्माण किए गए हैं।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए 27 मीटर का न्यूनतम सुरक्षित कारीडोर निर्धारित है, क्योंकि हवा के दबाव से कंडक्टर झूल सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा रहता है।एमपी ट्रांसको ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण करते समय मानकों का पालन करें और ट्रांसमिशन लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अवैध निर्माण न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित कर सकते हैं बल्कि आम लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं।

Next Post

ग्वालियर के सनातन धर्म मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटियों से नकदी उड़ाई

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध सनातन धर्म मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखे सामान के साथ-साथ चार दान पेटियों में से नकदी चोरी कर ली। दो दान पेटियों को उखाड़कर दूसरी जगह फेंक दिया गया। घटना की जानकारी के बाद सुबह से […]

You May Like