इंदौर: राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी में बिना लाइसेंस गोदाम में रखे 2.62 लाख रुपए कीमत के 197 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं. गोदाम के आसपास रहवासी क्षेत्र होने से हादसे की आशंका थी.
पुलिस को गेट नंबर-2 के पास स्थित गोदाम में अवैध रूप से पटाखे जमा कर लोडिंग वाहनों से सप्लाई करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गोदाम संचालक रवि, निवासी वीर सावरकर नगर के खिलाफ कार्रवाई की है. थाना प्रभारी का कहना है अभी कार्रवाई की जा रही हैं, पूरी होने पर जानकारी दी जाएगी.
