भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में 13 गेंदों वाला ओवर फेंककर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाले वो भारत के पहले गेंदबाज बने हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार, 11 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरे। फैंस को उनसे शानदार गेंदबाजी की उम्मीद थी। लेकिन न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने 13 गेंदों वाला ओवर फेंका, जिसने सभी का सिर शर्म से झुका दिया।
