
ब्यावरा। नगर में सोमवार को ढाई घंटे तक हुई झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक हो गई. अनवरत् बारिश ने चहुंऔर पानी ही पानी कर दिया. तेज बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
सोमवार को प्रदेश में मानसून की दस्तक हुई इसी के साथ नगर में दोपहर बाद 4.30 बजे से तेज बारिश होने लगी. कुछ देर बारिश होगी यह अनुमान लगाया जा रहा था किंतु बारिश का क्रम देर तक अनवरत् रुप से चलता रहा. कुछ समय के लिए धीमे होने के बाद िफिर तेज बारिश होने लगी. देखते ही देखते शाम 7.30 बजे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं पर रुका रह गया.
