हलालपुर पटाखा बाजार में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

भोपाल: राजधानी भोपाल के हलालपुर बस स्टैंड स्थित पटाखा बाजार में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक पटाखा दुकान में लगी और कुछ ही देर में आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग लगने के बाद पटाखों के लगातार धमाकों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग की चपेट में आने से पास स्थित बिजली का खंभा भी जल गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रखा।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई बार पानी भरकर लौटना पड़ा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

MP कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रपति से नहीं मिला मिलने का वक्त, दिल्ली में उमंग सिंघार ने जताई नाराजगी

Fri Jun 12 , 2026
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में गुरुवार को दिल्ली पहुंचा। कांग्रेस विधायकों का उद्देश्य राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों को उठाना था। इसके लिए पहले से समय भी मांगा गया था, लेकिन […]

You May Like