MP कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रपति से नहीं मिला मिलने का वक्त, दिल्ली में उमंग सिंघार ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में गुरुवार को दिल्ली पहुंचा। कांग्रेस विधायकों का उद्देश्य राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों को उठाना था। इसके लिए पहले से समय भी मांगा गया था, लेकिन प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय नहीं मिल सका। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उमंग सिंघार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक विधायक लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मिलने का समय नहीं दिया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

 

सिंघार ने राज्यसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में हुए घटनाक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त किया जाना गलत निर्णय था। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर की बातचीत का भी हवाला सामने आया, जिसमें कथित रूप से यह स्वीकार किया गया कि फैसला सही नहीं था, लेकिन प्रशासनिक सीमाओं के चलते वे कुछ नहीं कर सके। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह इस मुद्दे को आगे भी राजनीतिक और संवैधानिक स्तर पर उठाएगी।

 

.....

Next Post

बुंदेलखंड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Fri Jun 12 , 2026
ग्वालियर: विनोद कराना, राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरकिशोर रजक एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रजक और उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। […]

You May Like