सतना: लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी का आगामी सत्र 2026-27 हेतु लायन पवन मलिक को फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी (मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़) की कांफ्रेंस ‘उत्साह’ 9 व 10 मई 2026 को कोरबा में आयोजित की गई।कांस्टीट्यूशनल एरिया लीडर (GAT, LCIF) पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्ट लायन जीतेन्द्र सिंह चौहान (आगरा) रहे। अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल (कोरबा) ने की। कॉन्फेंस चेयरमैन लायन बसंत मिश्रा रहे।लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233-सी जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड व बघेलखंड के 150 क्लबों से 800 प्रमुख पदाधिकारी इस डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने के लिए कोरबा पहुंचे।
चुनाव समिति के चेयरपर्सन लायन राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें सतना के लायन पवन मलिक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषणा चुनाव समिति के चेयरमैन लायन राजेंद्र तिवारी ने की। जिसमें लायन रिपुदमन सिंह पुसरी (रायपुर) को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन पवन मलिक (सतना) को फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन अनिल अग्रवाल (भिलाई) को सेकंड वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एवं लायन राजकुमार अग्रवाल (कोरबा) को इंटरनेशनल डायरेक्ट (इंडोरसी) निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर सतना से सुधीर जैन, सत्येंद्र शर्मा, आलोक त्रिपाठी, शम्भू चरण दुबे, विनोद जायसवाल, अशोक जायसवाल, धर्मेंद्र सेन, अरविंद शर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, जय कुमार जैन, नितिन पारेख, सागर अग्रवाल, हरिनारायण चौरसिया, आभा चौरसिया, मंची मलिक, राजकुमारी पाण्डेय, मीनाक्षी नेमा, बिंदु श्रीवास्तव, पूजा सिंह, गीता सिंह, माया सोनी, मथुरा प्रसाद सोनी, आर बी नामदेव, जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल, हेमंत डेनियल, राकेश मिश्रा, मुकेश जैन, जय त्रिपाठी, संजय सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, राजेश खत्री, नितिन नेमा, कैलाश कुमार अहिरवार, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विजय वाधवानी, राजेश अग्रवाल, नीलेश पाठक, किशन मिश्रा, सुजीत मिश्रा, रवि जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।
