बुंदेलखंड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

ग्वालियर: विनोद कराना, राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरकिशोर रजक एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रजक और उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। इस दौरान विनोद कराना ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नए सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में हरकिशोर रजक, सचिन रजक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

नीट परीक्षा: पेपर लीक के बाद पुनः परीक्षा में अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने बढ़ाया 15 मिनट का समय

Fri Jun 12 , 2026
नई दिल्ली। पर्चा लीक की घटना के बाद 21 जून को आयोजित होने जा रही पुनः परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा निर्धारित समय से 15 मिनट अधिक अवधि के साथ आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार […]

You May Like