
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पथरिया गांव में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर बटियागढ़ थाने से प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतक जितेंद्र पिता रेवाराम अहिरवार की मौत हो जाने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
