बोइंग 787 विमानों के रखरखाव के अतिरिक्त निर्देश जारी

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 विमानों के रखरखाव एवं उड़ान भरने के पूर्व अतिरिक्त सुरक्षा निरीक्षण एवं उपाय करने के दिशानिर्देश जारी किये हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय ने शुक्रवार को यहां एक आदेश में ये दिशानिर्देश जारी किये। आदेश में कहा गया कि गुरुवार को एयर इंडिया बी 787-8 विमान उड़ान संख्या एआई-171 (अहमदाबाद-गैटविक) की दुर्घटना के मद्देनज़र डीजीसीए ने एयर इंडिया को संबंधित क्षेत्रीय डीजीसीए कार्यालयों के साथ समन्वय में तत्काल प्रभाव से जेनएक्स इंजन से लैस बी 787-8/9 विमानों के रखरखाव के अतिरिक्त कार्य करने का निर्देश दिये हैं जो 15 जून से प्रभावी होंगे।

डीजीसीए ने कहा कि विमान रखरखाव एवं उड़ान पूर्व ड्रिल के तहत ईंधन पैरामीटर निगरानी और संबंधित प्रणाली जांच का निरीक्षण, केबिन एयर कंप्रेसर और संबंधित प्रणालियों का निरीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक इंजन नियंत्रण-प्रणाली परीक्षण, इंजन ईंधन चालित एक्ट्यूएटर-संचालन परीक्षण और तेल प्रणाली की जाँच, हाइड्रोलिक प्रणाली की सेवाक्षमता जाँच की जानी चाहिए। इसके अलावा उडान भरने के मापदंडों की समीक्षा करने के साथ ही अगली सूचना तक पारगमन निरीक्षण में ‘उड़ान नियंत्रण निरीक्षण’ शुरू किया जाना चाहिए। दो सप्ताह के भीतर बिजली आपूर्ति प्रणाली जाँच की जानी चाहिए तथा बी 787-8/9 विमानों पर पिछले 15 दिनों के दौरान बार-बार होने वाली खराबी की समीक्षा के आधार पर रखरखाव कार्रवाई को जल्द से जल्द सुनिश्चित करना चाहिए।

डीजीसीए ने कहा कि उपर्युक्त जाँच की पूरी रिपोर्ट समीक्षा के लिए नागर विमानन महानिदेशालय को प्रस्तुत की जानी चाहिए।

Next Post

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

Fri Jun 13 , 2025
अमरावती, 13 जून (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना वायुमंडलीय चक्रवात अब उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा की ओर बढ़ रहा है, जिससे यहां भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यह चक्रवात समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।