
बुरहानपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 0.2 के अंतर्गत बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र.छात्राओं को साइबर खतरों के प्रति सचेत करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा माइक्रो विजन स्कूल में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सदैव सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक,संदिग्ध ई.मेल,फर्जी वेबसाइट अथवा मोबाइल एप्लिकेशन पर बिना सत्यापन के क्लिक नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड,यूपीआई पिन एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन जॉब फ्रॉडए निवेश धोखाधड़ी, फर्जी कस्टमर केयर कॉल,ऑनलाइन गेमिंग एवं अन्य साइबर अपराधों के नए तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल ने उपस्थित छात्र.छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीयता सेटिंग्स का सही उपयोग करन, मजबूत पासवर्ड रखने, टू.फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा साइबर बुलिंग एवं फेक प्रोफाइल से सावधान रहने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही एक विशेष साइबर सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया। पुलिस का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों की सतर्कता को परखना भी था। क्विज के दौरान बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया और साइबर अपराधों से जुड़ी चुनौतियों के सटीक जवाब दिए। नगर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि कैसे छोटी.छोटी सावधानियां इंटरनेट पर उनकी पहचान और डेटा को सुरक्षित रख सकती हैं।
जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए कार्यक्रम आयोजित:-थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव एवं स्टाफ द्वारा साइबर जागरूकता सेफ क्लिक 0.2 अभियान के तहत बाबा कॉलेज खकनार एवं थाना परिसर’ मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
थाना प्रभारी निंबोला राहुल कामले एवं स्टाफ द्वारा साइबर जागरूकता सेफ क्लिक 0.2 अभियान के तहत गवर्नमेंट स्कूल निंबोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
थाना प्रभारी नेपानगर श्रीमती ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा साइबर जागरूकता सेफ क्लिक ् 0.2 अभियान के तहत उर्दू स्कूल नेपानगर में बच्चों को वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। चौकी प्रभारी धूलकोट कमल मोरे एवं स्टाफ द्वारा साइबर जागरूकता सेफ क्लिक 0.2 अभियान के तहत संदीपनी स्कूल ग्राम बोरी बुजुर्ग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
पुलिस अधीक्षक का संदेश यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि का सामना हो तो तत्काल अपने अभिभावकों को सूचित करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करे।
कार्यक्रम में माइक्रो विजन स्कूल के संचालक आनंद चौकसे, कबीर चौकसे, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी लालबाग अमित जादौन, थाना प्रभारी कोतवाली नीता देयरवाल, थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित,स्कूल स्टाफ एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
