निराश्रित पशुओं के आश्रय स्थल का निर्णय लेगी परिषद रैगांव रोड रेवरा में होना है निर्माण कार्य

सतना :नगर सरकार के मंत्रिमण्डल की बैठक बुधवार को महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता और निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा की उपस्थिति में आयोजित हुई. इस बैठक में रैगांव रोड रेवरा में निराश्रित पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए नगर निगम की परिषद के पाले में डाल दिया गया.रैगांव रोड रेवरा बचवई में शासकीय भूमि का कुछ हिस्सा नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवंटित किया गया है. इसी स्थान पर 16.193 हेक्टेयर रिक्त भूमि पर निराश्रित पशुओं के आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाना है.

बुधवार को आयोजित एमआईसी की बैठक में जब यह प्रस्ताव सामने आया तो उसे यथावत रखते हुए अनुमोदन के लिए परिषद की स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया गया. इसके साथ ही एक अन्य प्रस्ताव को भी परिषद के पाले में डाल दिया गया. ननि द्वारा निर्मित मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निकट स्थित शासकीय भूमि का चयन करते हुए नमो हरित नगर योजना से संबंधित प्रस्ताव को भी स्वीकृति के लिए परिषद के पाले में डाल दिया गया. इसी कड़ी में शहर के प्रमुख मार्ग, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पूर्व में खरीदी गई एलईडी लाइटों के गुणवत्ता परीक्षण को लेकर गठित समिति का प्रतिवेदन मांगा गया था. जिसके प्राप्त होने पर नई खरीदी गई लाइटों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई. जिसके आधार पर उक्त लाइटों को लगाए जाने को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई.
संविदाकर की 10 फीसदी राशि रुकी
अमृत मिशन परियोजना के अंतर्गत शहर में पाइप लाइन बिछाने के कार्य के लिए अनुबंधित फर्म को 2.13 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी. इसी कड़ी में 3 महीने पहले संविदाकार के कार्यों की पुष्टि और गुणवत्ता परीक्षण के लिए समिति गठित की गई थी. समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में  रेस्टोरेशन का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया. लिहाजा गुणवत्ता की पुष्टि होने तक संविदाकार को दी जाने वाली राशि में से 10 प्रतिशत राशि को रोके जाने से संबंधित प्रस्ताव को हरी झण्डी दे दी गई.

Next Post

मुकेश अंबानी ने जामनगर में की मार्को रुबियो की मेजबानी

Thu Oct 22 , 2026
मुंबई, (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे एवं आरआईएल के कार्यकारी प्रबंधक अनंत अंबानी के साथ जामनगर पेट्रोलियम रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत किया। बुधवार देर रात जारी […]

You May Like