ओमान के बंदरगाह के निकट तेल टैंकर पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत

नयी दिल्ली 02 मार्च (वार्ता) ओमान बंदरगाह के निकट एक तेल टैंकर एमकेडी व्योम पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में पिछले तीन दिन से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई में किसी भारतीय नागरिक की मौत की यह पहली घटना है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

दूतावास ने कहा, ” भारतीय दूतावास एमकेडी व्योम पर सवार एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।दूतावास ओमान के स्थानीय अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में है, ताकि पोत पर सवार हमारे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके। इस विषय में हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

Next Post

होली के दिन दोपहर 14:30 बजे के बाद चलेगी दिल्ली मेट्रो

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन चार मार्च मेट्रो सेवाएं दोपहर 14:30 बजे के बाद शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि ‘होली’ उत्सव के दिन बुधवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 […]

You May Like