होली के दिन दोपहर 14:30 बजे के बाद चलेगी दिल्ली मेट्रो

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन चार मार्च मेट्रो सेवाएं दोपहर 14:30 बजे के बाद शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि ‘होली’ उत्सव के दिन बुधवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इसी प्रकार सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों (गंतव्य स्टेशनों) से मेट्रो सेवाएं भी दोपहर 14:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

 

Next Post

विभिन्न भाषाओं की भूमि भारत की आत्मा एक है : राधाकृष्णन

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विविधता के बावजूद भारत एक ही धर्म से सांस्कृतिक रूप से एकजुट है और भाषायी विविधताओं की भूमि के बावजूद भारत की आत्मा एक है। श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को उपराष्ट्रपति भवन में प्रख्यात तमिल विद्वानों, विरासत, […]

You May Like

मनोरंजन