चोरों ने एक ही रात कई गाडिय़ों को बनाया निशाना

छिंदवाड़ा। सोनपुर मल्टी में चोरी की सानपुर घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह लोगों ने अपनी कारों की जांच की तो कुछ वाहनों से साउंड सिस्टम और बैटरियां चोरी मिलीं। इसके अलावा ऑटो और चाबी बनाने वाली मशीन भी चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच कर चोरी हुए सामान और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। चोरी कितने वाहनों से हुई और कुल कितने सामान की चोरी हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि लाखों रुपए की सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ किया है। गौरतलब है कि सोनपुर मल्टी में ये

देर रात बनाया गाडिय़ों को निशाना 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात तक वह परिवार सहित घर के बाहर बैठे थे। जबकि 2 बजे के बाद ही चोरों ने गाडिय़ों को निशाना बनाया है। पीडि़त चोरी का पहला मामला नहीं है। अज्ञात चोरों द्वारा यहां पर पहले भी गाडिय़ों से लोगों ने बताया कि चोरों ने गाडिय़ों के लॉक तोडऩे के लिए चाकुओं का भी इस्तेमाल किया है। जो मौके पर देखी गई है। पेट्रोल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

Next Post

सीबीआई ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मामले में सीजीएसटी अधीक्षक और सलाहकार को किया गिरफ्तार

Fri Sep 11 , 2026
नवी मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायगढ़ के आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधीक्षक तथा एक सीजीएसटी सलाहकार को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, न्यू पनवेल स्थित एक निजी […]

You May Like