विदिशा। विधायक मुकेश टंडन, एसडीएम क्षितिज शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर और अन्य नगर पालिका कर्मियों ने जतरापुरा स्थित राजीव आवास बस्ती का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक टंडन ने कहा कि सभी रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिन मकानों से पानी टपक रहा है, उनकी शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी परेशानियां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।
