पिता की तबीयत के चलते के. अन्नामलाई ने छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी छोड़ी

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने मंगलवार को पार्टी की छह विधानसभा सीटों के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला अपने पिता की खराब सेहत को वजह बताते हुए लिया है।

अन्नामलाई को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को देखते हुए सिंगानल्लूर, मदुरै साउथ, विरुगम्बक्कम, कराईकुडी, श्रीवैकुंटम और पद्मनाभपुरम विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मीडिया से बातचीत में अन्नामलाई ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वे लगातार यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन से अनुरोध किया है कि इन सीटों की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को सौंप दी जाए।

अन्नामलाई ने कहा, मेरी पहली जिम्मेदारी अपने पिता की देखभाल करना है। पार्टी मेरे अनुरोध पर विचार करेगी।

Next Post

सहायक यंत्री-उपयंत्री को वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जारी

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर के साथ सुहागी स्थित डॉ. अब्दुल कलाम आजाद वार्ड की सड़क, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी और जनसुविधाओं का जब निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मंगलवार को बारीकी से अवलोकन किया तो सामने आया कि निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप सड़क के निर्माण कार्य नहीं कराए गये हैं। […]

You May Like