सहायक यंत्री-उपयंत्री को वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जारी

जबलपुर। छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर के साथ सुहागी स्थित डॉ. अब्दुल कलाम आजाद वार्ड की सड़क, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी और जनसुविधाओं का जब निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मंगलवार को बारीकी से अवलोकन किया तो सामने आया कि निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप सड़क के निर्माण कार्य नहीं कराए गये हैं। इस पर निगमायुक्त ने सहायक यंत्री राजनारायण सराफ और उपयंत्री एन कोंडलू को एक-एक वेतनवृद्धि रोकने नोटिस जारी किया है वहीं ठेकेदार मानस कंस्ट्रक्शन को 20 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई है। जानकारी के अनुसार साल में एक बार निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलता है जिस लाभ से अब ये लोग वंचित रहेंगे।

हाजिरी की भी जांच

निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर हाजिरी की जाँच कर सबसे पहले सफाई संरक्षकों की उपस्थिति पंजी का मिलान किया गया ताकि क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं निगमायुक्त ने सफाई ठेकेदार बर्फानी को भी व्यवस्था में सुधार लाने हिदायत दी है। उन्होंने जल निकासी की स्थिति, वार्ड के नालों और नालियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी की निकासी में कहीं भी अवरोध न हो, जिससे रहवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। निगमायुक्त ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

Next Post

एसपी ने सुनी शिकायतें, 76 मामले पहुंचे

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शिकायतें सुनी। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट सायबर अपराध से सम्बंधित […]

You May Like