नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को दोपहर 12 बजे रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर का विरोध करने के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।
