डुमना नेचर पार्क में रोपे गए 5 हजार पौधे

जबलपुर: शासन के महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और शहर के हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डुमना नेचर पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में 5,000 पौधों का वृहद रोपण किया गया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार और उद्यान टीम के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में यह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन और स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रजातियों के देशी फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त अहिरवार ने कहा कि जबलपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए कुल 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य नगर निगम एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा रखा गया है। उन्होंने उद्यान विभाग की टीम को कड़े निर्देश दिए कि सभी पौधे निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता और उचित मापदंडों के अनुसार ही रोपे जाएं।

Next Post

शाह आज से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर, सात अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।श्री शाह रविवार को गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह गोवा में […]

You May Like