
चुरहट।पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह ने अपने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिजली बिलों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि कटौती तुरंत बंद की जाए और किसानों को वास्तविक खपत के आधार पर सही बिल दिए जाएं।अजय सिंह ने कहा कि चुरहट के ग्रामीण इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पिछले कुछ महीनों से गरीब और मध्यम वर्गीय किसानों को हजारों रुपये के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। इस समय खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा है, जिसके लिए किसानों को बिजली की सख्त जरूरत है। ऐसे समय में मनमाने ढंग से बिजली काटना पूरी तरह गलत है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने बिजली की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया और गरीब ग्रामीणों को परेशान करना बंद नहीं किया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
