महिला अधिवक्ताओं का आत्मविश्वास ही उन्हें श्रेष्ठतम बनाने में सहयोग करता है

बागली ।हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा युवा महिला अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘यंग वूमेन मेंटरशिप प्रोग्राम’ हाई कोर्ट बेंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में हुआ। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष कीर्ति पटवर्धन, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सोनी शुक्ला और अग्रिमा सिंघई ने बताया कि सत्र की थीम ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और बॉडी लैंग्वेज’ रही। विशिष्ट वक्ता गुल वजदी

परवेज, संस्थापक, पनाश, कॉरपोरेट ट्रेनर एवं सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट ने युवा महिला अधिवक्ताओं को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार, बॉडी लैंग्वेज, प्रोफेशनल ग्रूमिंग, आत्मविश्वास निर्माण और नेतृत्व कौशल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। यंग वूमेन मेंटरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवा महिला अधिवक्ताओं को अनुभवी पेशेवरों और मेंटर्स से जोड़ना है, ताकि उन्हें सीखने, नेतृत्व, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और पेशेवर विकास के बेहतर अवसर मिल सकें। यह पहल ‘सिखो, नेतृत्व करो, सफल हो’ के विजन के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

Next Post

रोजहा गांव से 11 फीट लंबे मगर का सुरक्षित रेस्क्यू

Sat Aug 22 , 2026
सीधी। अमरपुर क्षेत्र के रोजहा गांव में शनिवार, 22 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के समीप एक विशालकाय मगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन मंडल सीधी एवं घड़ियाल अभयारण्य सीधी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और करीब 11 फीट लंबे नर मगर का […]

You May Like