सिवनी: जिले के घंसौर में एक सड़क हादसा हुआ है। बर्रा टोला के पास एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से 8 महिलाएं घायल हो गईं। महिलाएं ककर तला गांव में गंगाजली पूजन से वापस लौट रही थीं। घायल महिलाओं को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो महिलाओं की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाकी महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घायल महिलाओं में शिववती (45), संपति यूने (40), सकुंती (50), साको बाई (60), बुधिया बाई (50), विनीता (18) और बेदा बाई अल्कोर (40) शामिल हैं। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।