बीकानेर स्वीट्स की मिठाईयों में मिले मरे कीड़े

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग ने 10 हजार का ठोंका जुर्माना

 

जबलपुर। नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी साफ-सफाई की स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से होटलों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा नगर गढ़ा स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट्स में गंदगी पायी गयी। जिसके कारण टीम के सदस्यों ने दुकान संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

कार्रवाई के संबंध में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण संतोष माहोर ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नगर स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीटस के कारखाने के अंदर अत्यंत गंदगी, मिठाइयों में मरे कीड़े पाए जाने एवं कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहाया जा रहा था, जिस पर प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नगर निगम एवं खाद्य विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दीक्षित, सुपरवाइजर मनोहर, मोजेस, संतोष उपस्थित रहे।

Next Post

नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों को क्षेत्रीय यूनिवर्सिटीज में जोड़ने का आदेश वापस हो

Thu Sep 11 , 2025
एनएसओ छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री आवास पर सौंपा ज्ञापन   जबलपुर। गुरुवार को एनएसओ छात्र संगठन द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासचिव दीपक सिंह एवं आबिद मंसूरी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया की मध्यप्रदेश में नर्सिंग […]

You May Like