राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति के सदस्य नामित हुए कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा

सतना/चित्रकूट, । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा को एक महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नामित किया गया है। प्रो. मिश्रा को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग भोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु गठित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की क्रियान्वयन समिति में सदस्य नामित किया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में गठित इस उच्च स्तरीय समिति में उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, आयुक्त सहित अनेक विश्वविद्यालय के कुलगुरु, प्राचार्य, प्राध्यापक और उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों आदि को शामिल किया गया है।

Next Post

डॉ. नंदिता पाठक को मिला न्यूज़ मेकर्स एचीवर्स अवार्ड 

Sat May 3 , 2025
सतना।समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ नंदिता पाठक सामाजिक उद्यमी को मुम्बई में आफ्टरनून वॉइस ने यशवंत राव चव्हाण सेंटर में न्यूज़ मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख के आदर्शों से प्रेरित सामाजिक परिवर्तन के प्रति नंदिता के निस्वार्थ समर्पण […]

You May Like

Play sound