
सतना।समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए
डॉ नंदिता पाठक सामाजिक उद्यमी को मुम्बई में आफ्टरनून वॉइस ने यशवंत राव चव्हाण सेंटर में न्यूज़ मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया।
यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख के आदर्शों से प्रेरित सामाजिक परिवर्तन के प्रति नंदिता के निस्वार्थ समर्पण के लिए प्रदान किया गया । नानाजी देशमुख फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में संलग्न डॉ पाठक को ये प्रेस्टेजियस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
