नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों को क्षेत्रीय यूनिवर्सिटीज में जोड़ने का आदेश वापस हो

एनएसओ छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री आवास पर सौंपा ज्ञापन

 

जबलपुर। गुरुवार को एनएसओ छात्र संगठन द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासचिव दीपक सिंह एवं आबिद मंसूरी के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया की मध्यप्रदेश में नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों को मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से हटाकर क्षेत्रीय यूनिवर्सिटीज मे जोड़ने का आदेश जारी किया गया है, इस आदेश को वापस लिया जाये और नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों को मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर मे ही जोड़े रखा जाये। क्योंकि इस आदेश से नर्सिंग व पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता खराब होंगी क्योंकि नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेज मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत आते है, इसलिए देश के बाकी सभी राज्यों मे नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेज मेडिकल यूनिवर्सिटीज ही जुड़े हुए है, केवल मध्यप्रदेश सरकार उल्टी गंगा बहा रही है। साथ ही मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर मे स्थायी अधिकारियो व कर्मचारियों के 90 प्रतिशत रिक्त पदों को भरने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राघवेंद्र, मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार, जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार, काजल, नीलम, सपना, पूजा, पारुल सहित कई दर्जन स्टूडेंट उपस्थित रहे।

Next Post

गेंहूं उपार्जन में पारदर्शिता, जनता की शिकायतों का जल्द निराकरण पर रहेगा फोकस: राघवेंद्र सिंह

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर। गेंहूं उर्पाजन में पारदर्शिता, आदि सेवा पर्व और स्वस्थ नारी अभियान ये तीन फोकस अभी हाल ही में रहेंगे। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के तहत शहरी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों के पर्यवेक्षण के साथ समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाएगी। सीएम हैल्पलाइन और आमजन की शिकायतों पर […]

You May Like